आजमगढ़, जून 3 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत सब स्टेशन छाऊ से जुड़े गंभीरपुर बाजार में मंगलवार सुबह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार जल गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार में प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग 75 घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली कनेक्शन की संख्या अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता है। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन समस्या का कोई हल नही निकला। जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म हुआ। इस अवसर पर चंदन दूबे, शशिभूषण चतुर्वेदी, रमेश मौर्य, दिनेश मौर्य, महेंद्र चौहान, अनिता यादव, रीता यादव, धर्मेंद्र चौहान, लक्ष्मी यादव, शैलेश यादव, रामजीत सरोज आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वर्...