ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मेरठ, मई 22 -- थाना सरूरपुर पुलिस ने किसानों के नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष उर्फ गोलू पुत्र विजेंद्र निवासी आदर्श नगर, सरधना के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से पुलिस की निगरानी में था और ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं में वांछित चल रहा था। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह थाना सरूरपुर पुलिस सरधना-बिनौली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में शामिल एक आरोपी ईंट भट्ठे के पास खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.