देवरिया, जून 28 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार देर रात अचानक खराब हो गया। इससे गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई और लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी।शिकायत मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर पर लगे फ्यूज को ठीक किया, लेकिन ट्रांसफार्मर के अंदर तकनीकी खराबी होने के कारण पूरे दिन एक फेज की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।शनिवार देर शाम विभाग के लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर खोलकर खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी दोष ठीक नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News शहर का बिजली संसाधन 5-10 मिनट की आंधी बारिश में भी ब...