ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षुब्ध ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 21 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के पड़री गांप के चपरा टोला में एक वर्ष से खराब ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खराब पडे़ ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलवाए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि टोल फ्री नंबर 1912 पर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गाया। ट्रान्सफार्मर खराब होने लगभग डेढ़ सौ लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। वहीं जहरीले जन्तुओं का डर बना रहता है। बिजली न रहने से बच्चों की पढा़ई लिखाई बाधित हो रही है। वहीं मोबाइल चार्ज तथा पेयजल इत्यादि की समस्याएं हो रही है। यह भी पढ़ें- श्री रामपाड़ा रातभर बिजली गुल रहने से गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम ग्रामीण अमरावती, अंगीता, रमीना, ऊष्मा, देवान यादव, रविन्द्र, उदित, आशीष, यदुवंशी, बनारसी, नीरज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.