रामगढ़, अप्रैल 11 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 28, छत्तरमांडू असनाटोला में बीते 3-4 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था और लोगों में आक्रोश भी बढ़ने लगा था। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय विधायक ममता देवी को मिली, उन्होंने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक ममता देवी स्वयं मौके पर शनिवार को पहुंचीं और फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.