साहिबगंज, मार्च 31 -- मंडरो। सदर प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर राजगांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में करीब 10 वर्ष पूर्व स्थापित 63 केवी का ट्रांसफार्मर वर्तमान में बढ़े हुए लोड को वहन करने में असमर्थ साबित हो रहा है,जिसके कारण बार-बार खराबी उत्पन्न हो रही है।बिजली उपभोक्ता दीपक वर्णवाल ने बताया कि मामले की सूचना बिजली विभाग, साहिबगंज को दे दी गई है।इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।ग्रामीणों के अनुसार अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है।कई बार बिजली मिस्त्री द्वारा मरम्मत भी कराई गई,लेकिन यह व्यवस्था अधिक दिनों तक कारगर साबित नहीं हो पा रही है।ट्रांसफार्मर खराब रहने से क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है,जिससे पेयजल, पढ़ाई-लिखाई तथा दैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.