गिरडीह, मई 21 -- डुमरी। निमियाघाट स्थित डीवीसी पावर सब स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में खराबी आने के कारण पिछले दो दिनों से जेवीएनएल के प्रतापपुर पावर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। इससे क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया है और उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े पीरटांड़, बगोदर के औंरा, चंदनाडीह, पालगंज एवं हरलाडीह के 33 केवीए फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद है। वहीं 11 केवीए के छह फीडरों में से मात्र तीन फीडरों को ही सीमित रूप से बिजली मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट की मार, जनजीवन हलकान विभाग द्वारा सभी फीडरों में बारी-बारी से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को नियमित बिजली नहीं मिल पा रही ह...