मेरठ, मार्च 31 -- एक वर्ष की अवधि के दौरान शहर में तीन विभिन्न उपकेंद्रों पर दस-दस एमवीए के क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मरों का मामला पावर कारपोरेशन लखनऊ तक पहुंच गया। यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने पांच बिजली अफसरों को निलंबित कर दिया। इनमें एक अधिशासी अभियंता, दो-जो एसडीओ और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। इनके अलावा मेरठ जोन प्रथम मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद का जवाब तलब किया है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, इनमें अधिशासी अभियंता विपिन कुमार सिंह, एसडीओ विद्यासागर, विशाल सिंह, जेई सतीश चंद चौधरी, अनुराग प्रताप सिंह शामिल है। पांच अधिकारियों का निलंबन आदेश एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने जारी कर दिया। एमडी ने पूरे मामले में मुख्य अभियंता मेरठ जोन प...