शामली, फरवरी 6 -- कांधला। थाना क्षेत्र के कनियान मार्ग पर विद्युत ट्रांसफार्मर को खुर्द बुर्द कर तांबा में तेल तथा हजारों मीटर लाइन चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि चार दिन पूर्व थाना क्षेत्र कनियान मार्ग पर में एक 25 केवीए ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका तेल व तांबा तथा ग्राम भारसी से रजवाये की पटरी से ग्राम कनियान जाने वाले रास्ते के निकट 33 केवी ऊर्जाकृत लाइन से लगभग 1770 मीटर तार काटकर को अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया था। इस घटना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित मूला पुत्र मुखराम, निवासी बोढा थाना रमाला, जनपद बागपत ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी थी पुलिस ने तहर...