हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। आधी रात को लाइन काटकर बिजली ट्रांसफार्मर का क्वाईल चोरी कर निकल रहे चोर को बिजली कर्मचारियों ने ही दबोच लिया। ग्रामीणों के सहयोग में चोर को कटहरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे आज गुरूवार को जेल भेजा जाएगा। घटना बीते मंगलवार की देर रात्रि की है। विशनपुर अड़रा पंचायत के हड़पुर अड़रा गांव वार्ड संख्या 06 के स्थानीय लोगों ने बताया कि 16 केवी के ट्रांसफार्मर पर अधिक लोडिंग होने की वजह से कुछ दिनों से बार-बार फ्यूज खराब हो जाती थी। चोरी की घटना वाली रात में अचानक बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को फिर से फ्यूज खराब होने का संदेह हुआ। ट्रांसफार्मर से फ्यूज खराब होने के संदेह में बिजली विभागीय कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को देखना चाहा कि वहां से निकल रहे चोरी करने की आशंका में बाइक...