नोएडा, जनवरी 2 -- दादरी, संवाददाता। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में नए साल की पूर्व संध्या पर अचानक बिजली गुल होने से करीब 100 घरों में अंधेरा छा गया। चोरों की वजह से इन घरों की बिजली गुल हुई। चोरों ने एक ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर तेल चोरी कर लिया। करीब 24 घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली चालू की गई। लुहारली बिजली उपकेंद्र के एक अवर अभियंता राममिलन ने जराचा कोतवाली में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। अवर अभियंता ने पुलिस को बताया की सैंथली गांव के बाहर नाले के समीप एक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। 31 दिसंबर की रात चोरों ने इस ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा कर तेल चोरी कर लिया। इससे ट्रांसफार्मर की सारी कोयल डैमेज हो गई। इस बीच करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.