बदायूं, अप्रैल 28 -- विकासखंड के बिनावर बिजली घर पर भीषण गर्मी और ओवरलोड के कारण विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। तापमान बढ़ने से 10-10 एमवीए के दो बड़े ट्रांसफार्मर लगातार ओवरहीट हो रहे हैं, जिन्हें ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। इसके बावजूद तकनीकी दिक्कतों के कारण करीब 100 गांवों के उपभोक्ता बिजली की आवाजाही और लो-वोल्टेज की समस्या से बेहाल हैं। बिनावर बिजली घर के अंतर्गत आने वाले औरंगाबाद, मलगांव, बिनावर, घटपुरी और कुंवरगांव फीडरों पर संकट गहरा गया है। अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों में आग लगने का खतरा बना रहता है, जिससे बचाव के लिए कूलर का सहारा लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तीन दिन में 28 फीसदी बढ़ा ओवरलोड, एक हफ्ते में 54 ट्रांसफार्मर फुंके ट्रांसफार्मर गर्म होने के कारण कर्मचारी सभी फीडरों को एक साथ चलाने में असमर्थ हैं, वर्तमान ...