काशीपुर, जनवरी 12 -- काशीपुर। एक निजी कंपनी के परिसर में लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर चोर उसमें से तेल और तार चोरी कर ले गए। ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के डायरेक्टर विश्वदीप चौहान ने कुंडा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। अज्ञात चोर 2-3 जनवरी की रात ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर उसमें से तेल व तार चोरी कर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...