शाहजहांपुर, जून 17 -- कलान। नगर में बिजली के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जाल में करंट की चपेट में सांड की मौत हो गई।सुरक्षा जाल में करंट आने से नगरवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।घटना मंगलवार देर रात की है।बताया जा रहा है कि नगर के श्री मकरंद सिंह इण्टर कालेज मोड़ के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर पटरी के किनारे ट्रांसफार्मर लगा है।रात दस बजे लगभग छुट्टा सांड हाई-वे से निकल रहा था।जैसे ही ट्रांसफार्मर के करीब पहुंचा।करंट की चपेट में आ गया।सांड छटपटाने लगा और कुछ ही पल में उसकी मौत हो गई।वहां मौजूद लोगों में घटना के बाद रोष फैल गया।आधे यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जाल में करंट की चपेट में आए सांड की मौत घंटे तक नगर की सप्लाई बंद रही।सिंटू तिवारी, रामकैलाश सागर, नन्हे गुप्ता, आमोद कौशल, सौरभ गुप्...