ट्रांसफार्मर के पास लगी आग मची अफरा तफरी
हापुड़, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित प्राधिकरण की आनंद विहार कालोनी के पास स्थित बिजली घर में रखे ट्रांसफार्मर के पास अचानक अाग गई। आग लगने की सूचना मिलने मिलने पर निगम के कर्मियों में अचानक अफरा तफरी मच गई। इस पर दमकल केंद्र पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार आनंद विहार बिजली घर में रखे ट्रांसफार्मर के पास मंगलवार की शाम को अचानक घास में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से बढ़ने लगी। निगम के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- बंदरों की उछलकूद से हुआ शार्टसर्किट लगी आग आनन फानन में उन्होंने दमकल केंद्र पर सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.