बदायूं, अप्रैल 20 -- सलारपुर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव औरामईं में आंधी-तूफान के बाद से एक किसान का ट्रांसफार्मर 20 दिन से खराब पड़ा है। शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत न होने से सिंचाई प्रभावित है और फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव औरामईं के रहने वाले किसान ज्वाला प्रसाद पुत्र तोताराम के निजी नलकूप पर लगा ट्रांसफार्मर तेज आंधी-तूफान के दौरान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान दो बिजली के खंभे भी टूट गए थे। घटना को करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक ट्रांसफार्मर और पोल को ठीक नहीं कराया गया। यह भी पढ़ें- एक दीवार उठाकर काम बंद किया किसान ने अवर अभियंता को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने से किसान की फसलों की सिंचाई बाधित हो गई है और उमस भरी गर...