भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को नगर विकास, ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों संग कलक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी की बैठक लिए। इसमें शहीद धीरज गुप्ता को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी मंत्री महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए शासन स्तर से संचालित योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिए। गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कराने को निर्देशित किए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए। रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति होना चाहिए। कोई भी मजरा अविद्युतीकरण न रह जाए। पूर्व में उनके द्वारा इटहरा में विद्युत उपकेंद्र की घोषणा पर उन्होंने जल्द ही कार्य शुरू करने का नि...