कानपुर, जून 6 -- झींझक, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र में दस एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के चलते 5 घंटे तक सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। भीषण उमस के बीच बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोग परेशान दिखे। झींझक कस्बा, स्टेशन रोड, खम्हैला, विश्व बैंक नं. 2 ग्रामीण, मकनियापुर रसूलाबाद ग्रामीण, रसूलाबाद पीटीडब्ल्यू, कंचौसी और विश्व बैंक नं. 1 आदि फीडरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग के चलते पेयजल संकट गहरा गया। कई मोहल्लों में पानी की टंकियां नहीं भर सकीं, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। यह भी पढ़ें- कहलगांव-ललमटिया ट्रांसमिशन लाइन में फॉल्ट से गहराया बिजली संकट वहीं छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी...