आजमगढ़, अप्रैल 12 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव में रविवार की दोपहर ट्रांसफार्मर की चिनगारी से खड़ी फसल में आग लगने से दो किसानों की चार बीघा फसल कर जल नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव के सिवान में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर की केबल जलने लगी। इसकीचिनगारी फसल पर गिर गई, इसके बाद फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ देर बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। मास्टर खालिद की दो बीघा अरहर और मास्टर अब्दुल अलीम का डेढ़ बीघा गेंहू की फसल पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गई। इसके साथ ही पास में आम की बाग में आम और सफेदा के दर्जनों पेड़ भी झुलस गए। गांव के लोगों ने लाठी डंडा और नकलूप से पानी चलाकर आग पर काबू पा...