श्रावस्ती, मई 31 -- गिलौला, श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लंगडी गूलर के माजरा सारन पुरवा में गुरुवार को दोपहर लगभग 11 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर तीन परिवारों का घर-बार स्वाहा हो गया। माजरा निवासी शेशराज गुप्ता पुत्र भरोसे ने शनिवार को गिलौला थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी सबसे पहले विक्रम पुत्र शोभाराम के फूस के छप्पर पर जा गिरी, जिससे आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया और उनकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जलकर राख इसके बाद आग की तेज चिंगारी शेशराज गुप्ता के छप्पर पर जा गिरी। इस आग में छप्पर के नीचे बंधे मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए तथा 7 कु...