पीलीभीत, जून 4 -- दियोरिया कला। विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास में बने कंडों के बटिहा अचानक धधक उठी। आनन फानन में दियोरिया उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की गई। लाइनमैन वीरेश कुमार मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण लोड अधिक होने से ट्रांसफर गर्म हो गया और चिंगारी से आग लग गई। बटिहा स्वामी मौके पर पहुंचे औ कड़े निकाल कर आग पर काबू पाया। खरदहाई निवासी सुरेश कुमार पुत्र कल्यान राय ने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर के तारों में कई दिन से धुआं निकल रहा है। लाइनमैन को सूचना दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आग लगने की सूचना के बाद बताया कि एक बटिहा उनका और एक उनके चचेरे भाई नन्हें लाल पुत्र सुम्मेर लाल का था। यह भी पढ़ें- बिजली की आंख मिचौली से दिन का चैन, रात की नींद हराम दोनों बटिहा के कंडों में लगी आग से उनका बहुत नुकसान ...