गुड़गांव, अगस्त 2 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। चौकीदार से मारपीट करके 220केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से कॉइल, तेल और तांबे का सामान चोरी करने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने सात जुलाई की रात को फर्रुखनगर के गांव सिवाड़ी स्थित एसटीपी पर इस वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों की शिकायत आठ जुलाई को थाना फर्रुखनगर में एसटीपी पर कार्यरत चौकीदारी ने शिकायत दी थी कि सात जुलाई की रात करीब एक बजे कुछ व्यक्ति पहुंचें थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ट्रांसफार्मर से कॉइल, तेल और तांबा निकालकर भाग गए। उसे जान से मारने की धमकी भी इनकी तरफ से दी गई। गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अपराध शाखा, फर्रुखनगर ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनक...