मेरठ, मार्च 27 -- सरधना थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर गिराकर तार व तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में एल्यूमीनियम, तांबे के तार, औजार, बाइक और कार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात चेकिंग के दौरान अटेरना पुल के पास से अतुल पुत्र रामचरण निवासी ग्राम खासपुर थाना खरखौदा, राहुल उर्फ सोनू पुत्र एहसान मलिक निवासी 60 फुटा समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट, गोपाल पुत्र ब्रह्मपाल सिंह गुर्जर निवासी साहून गौतम थाना टीपीनगर, मो. राशिद पुत्र असलम पठान निवासी तारापुरी लिसाड़ी रोड थाना ब्रह्मपुरी, फुरकान पुत्र शरीफ अल्वी निवासी पूर्वा महावीर थाना देहली गेट, प्रिंस पुत्र स्व. सुभाष गुर्जर निवासी मलीयाना फाटक साहून गौतम...