गिरडीह, जनवरी 2 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। अंबाटांड़ पंचायत के गरडीह गांव में धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रयास से शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस दौरान भाजपा के कई नेता कार्यकर्ता की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि पवन साव के द्वारा विधिवत रूप से फीता काट कर ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया गया। मौके पर भोपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, विकेंद्र साव, विकाश यादव, तुलसी पासवान, श्रवण साव, कमलेश साव व मनोज कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...