नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, उदय सिंह। गर्मी को देखते हुए शहर में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम नए उपकेंद्र बनाने के साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा। शहर में विद्युत निगम को 19 उपकेंद्र बनाने थे। इनमें से 10 के लिए भूमि मिलने के बाद उनका काम शुरू हो गया है। गर्मी शुरू होने के साथ ही निगम ने अन्य कार्य भी शुरू किए हैं। बीते माह में सेक्टर-79 और सेक्टर-80 में निगम ने दो दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए थे। सेक्टर-18 में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर दस एमवीए किया गया। इसी तरह सेक्टर 22, 72 समेत तीन चार सेक्टरों में आरएमयू को स्थापित किया गया। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि लगातार ऐसे कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आपूर्ति सुचारू रहे और निर्बाध आपूर्ति दी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...