फरीदाबाद, जनवरी 23 -- बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव मंझावली के पास 100 केवीए ट्रांसफर से चोरों ने तांबे का तार चोरी कर लिया। इससे एफएमडीए विभाग को नुकसान हुआ, वहीं पानी की सप्लाई भी काफी देर तक प्रभावित रही। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएमडीए द्वारा पानी की सप्लाई के लिए रायपुर रोड गांव मंझावली में 100 केवीए का ट्रांसफर लगाया हुआ है। 21 जनवरी को चोरों ने उस ट्रांसफार्मर से करीब 100 किलो कॉपर चोरी कर लिया। जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। कॉपर चोरी होने के बाद ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया। इससे पानी की सप्लाई के चार ट्यूबवेल बंद हो गए। हालांकि कुछ घंटे के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.