धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय डीजीएमएस स्टेनोग्राफर एवं अराजपत्रित कर्मचारी संध के संयुक्त तत्वावधान में खान सुरक्षा महानिदेशालय परिसर में बुधवार को गेट मीटिंग की गई। पदोन्नति, ट्रांसफर और पोस्टिंग में पक्षपात का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से महानिदेशालय की ओर से ग्रुप बी एवं सी के कर्मचारियों के साथ तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है। प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर चहेते कर्मचारियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। एससी-एसटी कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। एक ही स्थान पर बीस वर्षों से कई काबिज हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी कि कार्यसंस्कृति में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। डीजीएमएस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...