ट्रांसफर के फेर में आयुर्वेदिक डॉक्टर-कर्मियों की छुट्टी रद्द
लखनऊ, मई 18 -- आयुर्वेद विभाग में तबादलों की प्रक्रिया के बीच डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। आयुर्वेद विभाग के निदेशक ने आदेश जारी किया है। इसके बाद विभाग में तैनात करीब चार हजार डॉक्टर और कर्मचारियों में खलबली मच गई है। प्रदेश में करीब 2200 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी हैं। इनमें लगभग 1900 डॉक्टर तैनात हैं। आठ राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हैं। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, पैरामेडिकल व अन्य श्रेणी के कर्मचारी हैं। डिस्पेंसरी व कॉलेज में करीब चार हजार डॉक्टर व कर्मचारी तैनात हैं। इन सभी की छुट्टियां 30 मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. नारायण दास की तरफ से 16 मई को छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक अफसरों को भेजा गया है। इसमें लिखा है कि स्थानां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.