बिहारशरीफ, जून 20 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गवसपुर गांव के वरवत्ता खंधा में पटवन के लिए लगे ट्रांसफर्मर से शुक्रवार की रात चोरों ने तार(क्वायल) और तेल चुरा लिया। इससे खेती का काम बाधित हो गया। जेई नीरज कुमार ने बताया कि कृषि कार्य के लिए 25 केवीए का ट्रांसफर्मर लगाया गया था। स्वीच काटकर चोरों ने ट्रांसफर्मर से तेल और तार चुरा लिया। जल्द ही नया ट्रांसफर्मर लगाया जाएगा। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया की विद्युत अभियंता के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया है। (इस्लामपुर से अनुज कुमार) यह भी पढ़ें- ट्रांसफर्मर से तार व तेल चुराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...