मथुरा, मई 21 -- मथुरा। दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का फिलहाल मथुरा के कारोबार पर ज्यादा असर दिखाई नहीं दिया है, लेकिन हड़ताल लंबी खिंचने पर फल-सब्जी एवं दैनिक जरूरत के सामानों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों द्वारा तीन दिवसीय हड़ताल किए जाने के चलते गुरुवार को माल ढुलाई का कार्य प्रभावित रहा। इसका असर मथुरा में माल की आवाजाही पर भी देखने को मिला। फिलहाल ट्रांसपोर्ट यूनियन के अगले फैसले का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रकों की हड़ताल के चलते फल और सब्जियां दिल्ली नहीं जा सकींमथुरा में फल और सब्जियों की आपूर्ति मथुरा एवं कोसीकलां की फल एवं सब्जी मंडियों में दिल्ली की आजादपुर मंडी से प्रतिदिन एक-एक ट्रक माल आता है, जिसमें करीब चार दर्जन व्यापारियों के फल एवं सब्जियां शामिल रहती हैं। इनमें अनार, सेब,...