लखनऊ, दिसम्बर 23 -- मोहनलालगंज। संवाददाता जैतीखेड़ा में ट्रांसपोर्ट कम्पनी के बाहर खड़ी मिनी डीसीएम (लोडर) व अन्य गाड़ियों की स्टेपनी व बैटरी चोरी कर बेचने जा रहे एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सरोजनी नगर के शांति नगर निवासी संजय सिंह यादव की जैतीखेड़ा में विक्रम ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। जिस पर 30- 35 वाहन रात में खड़े रहते हैं। सोमवार रात चोरों ने बाहर खड़ी डीसीएम व कई अन्य गाड़ियों की स्टेपनी व बैट्रियां चुराकर भाग निकले। चोर मंगलवार को सामान बेचने जा रहे थे। गनियार से मोहनलालगंज जाने वाले रास्ते में चोरी की गाड़ी का डीजल खत्म हो गया। डीजल लेने एक साथी गया था। इस बीच पुलिस पहुंच गई और चोर को दबोच लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान रायबरेली के प्यारेपुर में रहने वाले बोरिंग मिस्त्री शैलेन्द्र कुमार क...