अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर में 239 भूखंडों का लेआउट बदला जाएगा। एडीए ने टोटल स्टेशन सर्वे (टीएसएस) में जमीन व पुराने नक्शे में अंतर मिलने के बाद यह बड़ा निर्णय लिया है। खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में भूमि का चिह्नाकन किया गया। कुल 85 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई। समझौते के आधार पर सीधे किसानों से इसकी खरीद हुई। करीब 82 हेक्टेयर भूमि की खरीद कर ली गई है। कुल 1989 भूखंड इसमें विकसित किए। 2022 में इस टीपी नगर की लांचिंग की गई थी। 1500 के करीब प्लाट पहली बार में आवंटित हुए। कुल 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर इनकी कीमत तय हुई। कुछ दिनों बाद निर्माण कार्यों की भी शुरुआत हो गई। अब अधिकतर निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। मुख्य सड़क के साथ ही नाला, नाली व अन्य लिंक मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। बिजली के पोल भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.