फिरोजाबाद, मई 4 -- विकास प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में भूखंड आवंटन को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंड आवंटन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बताते चलें कि फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना में 221 अवशेष भूखंडों का आवंटन किया जाना है। जिसको लेकर प्राधिकरण द्वारा लोगों से आवेदन मांगे गए थे। इधर अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक भूखंडों के लिए 197 लोगों ने विकास प्राधिकरण में अपना आवेदन किया है। इधर अब विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...