लखनऊ, मार्च 20 -- करीब तीन दशक बाद ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से सीवर लाइन के अभाव में जूझ रहे इस इलाके में अब सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसके लिए करीब 10.57 करोड़ रुपये की योजना तैयार कर टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विकास के समय ही हुई थी बड़ी चूकट्रांसपोर्ट नगर का विकास जब किया गया था, उस समय एलडीए ने यहां सड़क, प्लॉटिंग और अन्य बुनियादी ढांचे तो तैयार किए, लेकिन सीवर लाइन डालने पर ध्यान नहीं दिया गया। कुछ एक दो रोड पर ही डाला गया था। नतीजतन, पिछले 25 वर्षों से यहां के व्यापारी और स्थानीय लोग जल निकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं।बरसात में बनती है नारकीय स्थितिसीवर व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दौरान इलाके म...