बक्सर, मई 20 -- पेज तीन के लिए ----- छानबीन बड़का ढकाईच गांव के एक युवक के साथ हुई घटना कुल छह लोगों को बनाया गया है नामजद अभियुक्त कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि।

धोखाधड़ी का मामला थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच गांव निवासी एक युवक के साथ ट्रांसपोर्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पीड़ित युवक महिपालपुर से बीते 06 मई को 72 हजार रुपये में एक ट्रक बुक कराया था। किराए के रूप में 50 हजार रुपया एडवांस भुगतान भी उसने यूपीआई के माध्यम से कर दिया था। समान लेकर ट्रक महिपालपुर से भाया पीरो होते हुए आरा के लिए रवाना हुआ था।

पैसे मांगने की घटना बीते 07 मई को जब ट्रांसपोर्ट में कॉल किया गया तो बताया गया कि किराया का भुगतान नहीं हुआ है। पीड़ित संजीत राय ने जब दोबारा कॉल किया तो बताया गया कि पैसे का भुगतान तो किया गया है, मगर ...