हाथरस, दिसम्बर 20 -- हाथरस। सर्दी के सितम के साथ ही चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोतवाली चंदपा के मीतई बाईपास स्थित एक ट्रांसपोर्ट को बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां से बदमाश इनवर्टर, बैटरी, सोलर प्लेट के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट के अंदर रखा सामान चोर पार कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी टिंकू तिवारी का मीतई बाईपास पर ट्रांसपोर्ट है। रात को चोरों ने ट्रांसपोर्ट के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। टिंकू तिवारी ने बताया कि मीतई बाईपास पर उनका ट्रांसपोर्ट है, शनिवार की सुबह वह ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे तो देखा ट्रांसपोर्ट से इनवर्टर, बैटरी, सोलर प्लेट के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट के अंदर रखा सामान भी चोर पार कर ले गए। इस बात की सूचना मि...