बोकारो, अक्टूबर 3 -- चास पुलिस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के दनकुनी स्थित मेसर्स वरुण इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के चास कार्यालय में ट्रांसपोर्टिंग की राशि से करीब एक करोड़ रुपये के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी के कर्मचारी आनंद सिंह की लिखित शिकायत पर दर्ज मामले में चास थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित शिव गंगोत्री अपार्टमेंट निवासी नीतीश कुमार पांडे और उनकी पत्नी गुरिया पांडे को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नीतीश कुमार पांडे कंपनी के चास कार्यालय में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी की ओर से कराए गए वार्षिक ऑडिट के दौरान कार्यालय में ट्रांसपोर्टिंग से संबंधित राशि में करीब एक करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मामले की जानकारी जुटाते हुए संबंधित मैनेजर से...