मेरठ, दिसम्बर 20 -- ट्रांसपोर्टनगर स्थित यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यालय पर एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा पहुंचे। ट्रांसपोर्टरों ने एक दर्जन से अधिक रिफ्लेक्टर टेप उन्हें भेंट किए। एसपी ट्रैफिक ने कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर जागरूक किया। चालकों को हिदायत दी कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। एसपी ट्रैफिक ने ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलकर भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसो. के मेरठ जोन अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी ने कहा सर्दियों में कोहरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में रिफ्लेक्टर टेप और ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद जरूरी है। ट्रक आपरेटर एसोसिएशन मेरठ अध्यक्ष पंकज अनेजा ने कहा सड़क सुरक्षा प्रत्येक ट्रांसपोर्टर और चालक की सामूहिक जिम्मेदारी है। समीर कोहली, राजा शर्मा, ताहिर खान, नरेंद्र सिंह, अमि...