लखनऊ, मार्च 2 -- खुद को एटीएस और सीबीआई का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने 14 दिन तक आलमबाग निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश बाजपेयी और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख ठगे थे। गिरोह के तीन सदस्यों को दो हफ्ते पूर्व गिरफ्तार किया गया था। गिरोह दिल्ली और तमिलनाडु से संचालित किया गया जा रहा है। अब सरगना की तलाश पुलिस टीम कर रही है। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में राजस्थान के सीकर थोई निवासी जितेंद्र यादव और सीकर के चीपलाटा का मनोज यादव है। जालसाजों ने आलमबाग निवासी ट्रांसपोर्टर राकेश बाजपेयी और उनकी पत्नी वीना को ठगा था। मयंक ने 26 जनवरी को वीना के मोबाइल पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल की और खुद को एटीएस मुख्यालय का कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.