गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र स्थित बंथला फ्लाईओवर पर रविवार को कार सवार चार युवकों पर जनपद बागपत निवासी ट्रांसपोर्टर से कार और एक लाख रुपये छीनने का आरोप लगा है। ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना बड़ौत महर पट्टी निवासी गोपाल भारद्वाज रविवार को पिता दयानंद और एक साथी के साथ कार में भोपुरा मोड़ स्थित फर्नीचर कबाड़ी बाजार में सामान लेने आए थे। उन्होंने बताया कि घर लौटते समय जब वह बंथला फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक सफेद रंग की कार में बैठे चार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। एक युवक कार से उतर कर उनके पास पहुंचा। वह कार से उतरकर युवक के साथ उनकी कार के पास पहुंचे। आरोप है कि कार में बैठे अन्य तीन युवकों ने गेट खोलकर उन्हें अंदर खींच लिया और कार को मोड़कर बंथला नहर के समीप पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.