मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा परती टोला में ट्रांसपोर्टर सोनू कुमार के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना उस वक्त हुई, जब पीड़ित अपने पैतृक गांव गया हुआ था। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित मूल रूप से वैशाली जिले के पातेपुर का निवासी है। सोनू ने पुलिस को बताया कि खबड़ा परती टोला में वह किराए के मकान में रहता है। वह मां के निधन पर गांव गया था। इसी दौरान 3 मई की रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने की हार, झुमका, अंगूठी, टीका और नकद 1.60 लाख रुपए चुरा लिए। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.