नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री के बीच गुरुवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी मांगों पर लिखित सहमति मिले बिना हड़ताल वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। वार्ता विफल होने के कारण अब दिल्ली-एनसीआर में ट्रकों और छोटे मालवाहक वाहनों का चक्का जाम शुक्रवार को भी जारी रहेगा। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सभरवाल ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर्स की मांगों पर वार्ता करने के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार दोपहर सचिवालय में बैठक बुलाई थी। सरकार की ओर से पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में यूनियन ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्त...