ट्रांसपोर्टरों ने 15 फीसदी तक बढ़ाया भाड़ा, माल ढुलाई महंगी
लखनऊ, मई 18 -- जंग की तपिश से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों पर डीजल के बढ़े दामों का भी असर पड़ने जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने माल ढुलाई भाड़ा 15% तक बढ़ा दिया है। नई दरें सोमवार से तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं। ट्रकों का भाड़ा बढ़ने का असर सीधे तौर पर खाद्य सामग्रियों, फलों, सब्जियों सहित अन्य वस्तुओं पर पड़ेगा। डीजल में प्रति लीटर तीन रुपये से अधिक की वृद्धि होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रांसपोर्टर भाड़े में वृद्धि करेंगे। सोमवार शाम को लखनऊ संयुक्त ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में भाड़े में 15% वृद्धि किए जाने की घोषणा की गई। ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भाटिया, लखनऊ ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, लखनऊ गुड्स ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.