अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल पेट्रोल व सीएनजी की कीमतों में इजाफा होने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में बढ़ोत्तरी कर दी है। ट्रांसपोर्टरों ने 10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से माल भाड़े में इजाफा किया है। माल भाड़े में बढ़ोत्तरी से चौतरफा मंहगाई की मार आम जनता पर पड़ेगी। इसका असर लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ेगा। खाने से लेकर नाश्ता, दफ्तर आना-जाना, यात्रा सभी पर इसका असर पड़ेगा। पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग का आर्थिक रूप से असर दिखाई देने लगा है। अमेरिका, इरान व इजराय के बीच हुए युद्ध का असर अब आम आदमी की थाली व दैनिक जीवन पर पड़ने लगा है। तेल व गैस संकट के बीच दरों में दो बार इजाफा हो चुका है। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्टरों पर पड़ा है। मंदी की मार झेल रहे ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में इजाफे का मन बना लिया है। डीजल...