मेरठ, जुलाई 2 -- मेरठ के ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिला। ट्रांसपोर्टर अमरजीत पिंकी चिन्योटी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा एवं परिवहन क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट मेरठ जोन अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ अध्यक्ष पंकज अनेजा, समीर कोहली, ताहिर इस्लाम, अंगद चावला, संस्कार, जसविंदर सिंह बाबू और राजा शर्मा रहे। ट्रांसपोर्टरों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर दस साल पुराने ट्रकों पर प्रतिबंध के अव्यवहारिक फैसले पर चर्चा की। कहा कि प्रतिबंध का आदेश लागू होने एनसीार की सभी ...