प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। रसोई गैस संकट और पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अटकलों के बीच ट्रांसपोर्टनगर में वाहनों से सामान लोड और अनलोड करने वाले मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग की है। मजदूर 50 फीसदी तक मजदूरी बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। मजदूरी बढ़ाने की मांग से ट्रांसपोर्टरों में खलबली मच गई है।मजदूरों की मांग को लेकर रविवार को इलाहाबाद गु्ड्स ट्रांसपोर्ट एंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने बैठक की। बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने मजदूरी बढ़ाने की मांग के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की संभावना पर भी चर्चा की। बैठक के बाद ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि मजदूर 50 फीसदी तक प्रति क्विंटल लोडिंग और अनलोडिंग मजदूरी बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। मजदूरों ने महंगाई बढ़ने का हवाला दिया है।एसोसिएशन के अध्यक्ष अ...