देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस पर ट्रांसजेंडर समुदाय ने ट्रांसजेंडर बिल के विरोध में गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक शांति मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन विरोध प्रदर्शन कर बिल की प्रतियां जलाई। मंगलवार को ट्रांसजेंडर समुदाय व विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से परेड ग्राउंड तक मार्च निकालकर इसे काला कानून बताया और बिल की प्रतियां जलाई। द वॉयस ऑफ वॉरियर फॉउंडेशन के अध्यक्ष अनुभव सिंह और सचिव ओशिन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दृश्यता दिवस पर ट्रांसजेंडर, नॉन-बाइनरी और एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहचान, सम्मान और अधिकारों को मान्यता देने का दिन है। लेकिन इस दिन को हमने उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि विरोध और जागरूकता के रूप में मनाया। ट्रांसजेंडर समुदाय का उत्तराखंड महिल...