वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मुलाकात की। इस दौरान एक ज्ञापन सौंपा। इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शिक्षा की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके साथ ही रोजगार एवं नौकरी के अवसरों में वृद्धि, पुलिस भर्ती परीक्षा में ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए विशेष भर्ती, भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय की स्पष्ट एवं सटीक गणना करने की मांग की गई। सलमान उर्फ सलमा किन्नर ने कहा समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष सुविधा एवं ध्यान, ट्रांसजेंडर आश्रम/आवास की स्थापना, चुनाव प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर समुदाय की भागीदारी की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.