दरभंगा, मई 5 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। व्यवहार न्यायालय दरभंगा स्थित मध्यस्थता केन्द्र में सोमवार को ट्रांसजेण्डरों के कल्याणार्थ 'सितारा सप्ताह' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम की अध्यक्षता में हुआ। यह भी पढ़ें- किऊल रेलवे स्टेशन पर सितारा सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजितकार्यक्रम का संचालन संचालन करते हुए प्राधिकार की सचिव सह न्यायिक अधिकारी आरती कुमारी ने ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों, सरकारी योजनाओं का लाभ आदि के बारे में विस्तार से बताया। सीजेएम श्री आलम ने ट्रांसजेण्डरों के मौलिक अधिकार, समाज का उनके प्रति सामाजिक दायित्व व राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा का सम्मान हो इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कानून उनके हित और नागरिक अधिकारों का संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाय...