लखनऊ, मार्च 10 -- कैबिनेट - दो-दो लेन के दो पुल बनेंगे, 753.13 करोड़ आएगी कुल लागत- गंगा बैराज पर जाम से निजात दिलाने के लिए उठाया कदमलखनऊ, विशेष संवाददातासरकार ने कानपुर में गंगा बैराज पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ट्रांसगंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर दो-दो लेन के दो नए सेतुओं के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।परियोजना की कुल स्वीकृत लागत लगभग Rs.753.13 करोड़ रुपये है। कैबिनेट ने इसमें से Rs.460 करोड़ रुपये की धनराशि अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदान किए जाने की मंजूरी दी है। शेष राशि संबंधित प्राधिकरण अपने संसाधनों से खर्च करेगा। पहले गंगा नदी पर चार लेन के एक पुल का निर्माण प्रस्तावित था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.